Breaking News

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष ने पीएम से की मुलाकात

– पीएम मोदी से मुलाकात करतीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति।
फतेहपुर। भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व जिले की पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। साध्वी ने इस महत्वपूर्ण पद पर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री का कृतज्ञता व्यक्त की। आयोग की अध्यक्ष के निजी सहायक शिव प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री को इस गरिमामय नियुक्ति के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया और पिछड़े वर्गों के उत्थान में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प दोहराया। बताते चलें कि साध्वी निरंजन ज्योति ने 18 मार्च को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। हमीरपुर जिले के पत्योरा गांव में निषाद बिरादरी में जन्मीं साध्वी निरंजन ज्योति कथावाचक से शुरू करके विधायक, सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तक का सफर तय कर चुकी हैं। वे निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर भी हैं। इस नियुक्ति को पिछड़े वर्गों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर लगातार जोर दे रही है। साध्वी निरंजन ज्योति ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री का यह विश्वास उन्हें पिछड़े वर्गों की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने आयोग के माध्यम से सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और पिछड़े वर्गों के विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा जताया।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *