Breaking News

एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

 

फतेहपुर। जनकल्याण महासमिति द्वारा आज एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अनेक सामाजिक संगठनों और एन.जी.ओ. के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम लोकतंत्र की मजबूती और चुनाव प्रणाली में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशवराम त्रिपाठी ने की जबकि प्रमोद द्विवेदी, जिला संयोजक एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष सी.डब्ल्यू.सी. द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को अपना समर्थन देते हुए समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने की बात कही गई। संगोष्ठी के आयोजक बी.पी. पांडे द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों बुद्धिजीवियों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर इस विषय पर सार्थक संवाद स्थापित करना है। वक्ताओं में रामकृष्ण पांडे, धनंजय द्विवेदी, जे.पी. त्रिवेदी, संगीता द्विवेदी, धीरज वाल्मीकि, प्रदीप पांडे एवं राजकिशोर अग्निहोत्री शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने ष्एक साथ चुनावष् की अवधारणा पर अपने विचार रखते हुए इसके लाभ और संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अजय सिंह चौहान द्वारा किया गया।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *