Breaking News

एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी विदाई

– फूल-माला पहनाकर शाल व घड़ी उपहार स्वरूप की भेंट
– सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों उपहार देकर विदा करते एसपी।
फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण के उपलक्ष में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए नागरिक पुलिस के उपनिरीक्षक शोभा लाल, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्र, उपनिरीक्षक मो0 सलीम खां, उपनिरीक्षक ज्ञान चन्द्र, उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश दुबे, उपनिरीक्षक दृगपाल सिंह, उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, उर्दू अनुवादक मो0 सगीर खां को एसपी ने फूलमाला पहनाकर शॉल/घड़ी व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *