Breaking News

स्व0 रामा अग्रहरि की मनाई 28 वीं पुण्यतिथि

– विधायक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
– स्व0 रामा अग्रहरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक विकास गुप्ता।
फतेहपुर। रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज में शनिवार को अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने माता स्व. रामा अग्रहरि की 28 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामा अग्रहरि अपने जीवनकाल मे हमेशा लोगों की मदद करती रहती थी इसलिए इस अवसर पर विधायक द्वारा जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के पश्चात विधायक ने माता को याद करते हुए कहा कि वो हम लोगों को भी गरीबो की मदद के लिए हमेशा प्रेरित करती थी। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनी गुप्ता, पुष्पलता सिंह, रंजना शुक्ला, राधेश्याम द्विवेदी, सुरेंद्र गुप्ता, सुशील सिंह कछवाह, दिनेश तिवारी खलीफा, राजेश गुप्ता, विवेक पाण्डेय, आशीष गुप्ता, रामशंकर विश्वकर्मा, रिंकू गुप्ता, शिवम, शिवांक सहित विद्यालय स्टाफ, छात्राएं उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *