Breaking News

छत पर काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में गुरुवार की शाम घर की छत पर काम करते समय 31 वर्षीय युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मकनपुर गांव निवासी हृदयराम का पुत्र सुनील कुमार गुरुवार की शाम छत पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *