Breaking News

रक्षाबंधन पर घर आए 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर तीन दिन पूर्व घर आए 19 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर मजरे सलमपुर गांव निवासी लाल सिंह का पुत्र अंकुश कुमार सूरत में नौकरी करता था। बताया जाता है कि 25 अगस्त को वह रक्षाबंधन पर्व पर बहन से राखी बंधवाने के लिए घर आया था। गुरुवार की शाम उसका शव गांव के बाहर महुआ के पेड़ पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पांच टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, टीबी उन्मूलन में सहयोग करने वाले पैथोलॉजी संचालक सम्मानित

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत पत्थरकटा चौराहा स्थित नेशनल पैथोलॉजी में पांच टीबी मरीजों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *