Breaking News

फतेहपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 5.30 किलो अवैध गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

फतेहपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, 3200 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकंधा ईंट भट्ठे से आगे मुगल रोड के पास घेराबंदी की। दोपहर में पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोशन यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी छिवलहा, थाना हुसैनगंज तथा जीतू यादव पुत्र राजेश यादव निवासी छिवलहा, थाना हुसैनगंज के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम गांजा, 3200 रुपये नकद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नवाबाग स्थित भांग की दुकान के आसपास चोरी-छिपे गांजा बेचते थे।

आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि बजरमे शिवहरे निवासी बबेरू, बांदा और ऋषभ शिवहरे उर्फ निक्कू निवासी बहुआ उन्हें गांजा की सप्लाई देने आए थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 406/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विधान सोनकर, उपनिरीक्षक राज कमल यादव और कांस्टेबल आकाश चव्हाण शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *