Breaking News

ओमघाट में श्रद्धा के साथ हुई गंगा आरती, श्रद्धालुओं ने दीपदान कर लिया स्वच्छता का संकल्प

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।

गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल द्वारा आयोजित गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के भिटौरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि मां गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाए रखें।

गंगा आरती के दौरान गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें और मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, अभय सिंह सेंगर, सुमित कछवाह, संध्या तिवारी, प्रज्ञा गुप्ता, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा और मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा के परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर का इंतजार, सर्दी से पहले बच्चों को डेस्क-बेंच मिलने की उम्मीद

खागा, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दावों के बीच कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *