Breaking News

फतेहपुर में वृद्धजनों को फ्लू से बचाव की दी जानकारी, रेडक्रॉस ने बांटे 100 मास्क

फतेहपुर। बदलते मौसम और बढ़ती उमस के बीच स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। मेवातिया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास में आयोजित अभियान के दौरान वृद्धजनों और कर्मचारियों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए तथा मास्क वितरित किए गए।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुल 100 मास्क वितरित किए गए।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के कारण इन दिनों जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। हालांकि, यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि ये फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के संक्रमण से होता है। इससे बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने, नियमित रूप से हाथ धोने और खांसी, सर्दी-जुकाम अथवा छींक आने पर मुंह पर रुमाल रखने की सलाह दी गई।

इसके साथ ही वृद्धजनों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और अनावश्यक रूप से लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. अनुराग ने वृद्धजनों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार के लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

अभियान का उद्देश्य वृद्धजनों को मौसमी संक्रमणों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बचाव के लिए सतर्क करना रहा। इस अवसर पर वार्डेन अशोक कुमार सहित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति के सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *