Breaking News

आप कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बीएलओ को दी श्रद्धांजलि

– श्रद्धांजलि सभा में बैठे आप कार्यकर्ता।
फतेहपुर। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर मोदी के चुनावी घोटाले को उजागर करने व बीएलओ को श्रद्धांजलि देने हेतु आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्या के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बीएलओ को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग को साथ लेकर बड़ा चुनावी घोटाला कर रहा है। चुनावी घोटाले के चलते ही भाजपा सरकार बना रही है। जिसे रोकना बेहद जरूरी है। सरकारी कर्मियों पर एसआईआर के नाम पर जबरन दबाव डालकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसके चलते कई बीएलओ ने अपनी जान दे दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माया गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शेर आलम, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव अंजू प्रजापति, शिव प्रकाश गुप्ता, राजेश चौहान, नसीम मास्टर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिरसा मुंडा सेवा विद्यालय में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

– छात्र-छात्राओं को दिए स्वच्छता के टिप्स – बच्चों को स्वच्छता के टिप्स देतीं नर्सिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *