Breaking News

सरस्वती बाल मंदिर में मेधावियों को किया सम्मानित

– आधुनिक संसाधनों से उत्कृष्टतम शिक्षा देने का करेंगे प्रयास: राकेश
– मेधावियों को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि व प्रबंधक।
फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर उत्साहित किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा दीक्षा के प्रति विशेष जागरूक अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह देखकर मंच से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धेश्वर धाम लालपुर के महंत बाल चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिवशंकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि की श्रृंखला में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा, पुष्पराज पटेल, विनय तिवारी एवं विवेक नगर की गरिमा में उपस्थित रही। परीक्षा परिणाम में विजेंद्र प्रताप सिंह कक्षा (7ए) ने 99.56 अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। 9 बी3 की प्रतिभा सिंह 99.08 अंक पाकर पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान में रही। इसी प्रकार 99 प्रतिशत अंक पाकर आयुषी वर्मा ने पूरे विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 105 मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देखकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिक्षा के प्रति विशेष सचेष्ठ कुल 215 अभिभावकों को सम्मानित किया। प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ सुसंस्कारों पर विशेष बल देने के लिए समाज में जाना जाता है। आगामी समय में हम आधुनिक संसाधनों स्मार्ट बोर्ड एवं प्रत्येक कक्षा हेतु कम्प्यूटर आदि के माध्यम से और उत्कृष्टतम शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवबाबू, खागा शाखा के प्रधानाचार्य राजकपूर, गंगानगर शाखा के प्रधानाचार्य मोहित सहित पूरा स्टाफ पूरे उल्लास के साथ कार्यक्रम के संपादन में लग रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *