तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें कुछ युवक अन्य युवक की हत्या करते नजर आ रहे हैं। वीडियो भी आरोपियों ने ही रिकॉर्ड किया है। अन्नामलाई ने वीडियो शेयर करते हुए तमिलनाडु की स्टालिन सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि मृतक युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है।
अन्नामलाई ने लिखा- तिरुथानी में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक प्रवासी मजदूर सूरज पर गांजे के नशे में धुत एक गैंग ने बेरहमी से हमला किया। उसका एकमात्र गुनाह यह था कि जब उसकी गर्दन पर चाकू रखकर दूसरे लोग सोशल मीडिया रील बना रहे थे, तो उसने इसका विरोध करने की हिम्मत की। उन्होंने लिखा कि यह घटना DMK-शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बड़ी समस्या अभी भी बनी हुई है।
घटना की 8 तस्वीरें…








News Wani
