खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कुंभीपुर गांव निवासी सहोदरा पत्नी अमर सिंह ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर गांव के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक उसके घर के अंदर घुसकर उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर वह विवाद करने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़खानी की।
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के दौरान उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की हरकत से उसका परिवार दहशत में है। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में आरोपी उसके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
News Wani
