Breaking News

भैंस के सौदे में धोखे का आरोप, महिला ने पशु व्यापारी से रकम वापसी की लगाई गुहार

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरमदासपुर गांव निवासी एक पशु व्यापारी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एक किसान की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। असोथर गांव निवासी वंदना देवी ने अपने साथ धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पशुओं की खरीद-फरोख्त के दौरान बरमदासपुर के पशु व्यापारी रसूल ने उसके साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया। उसने बताया कि व्यापारी एक भैंस, एक बच्चा और छह हजार रुपये ले गया। इसके बदले उसे दूसरी खराब पशु दे दिया गया, जबकि उसने जो भैंस दी थी, वह अच्छी दिखाई दे रही थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को डसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़हा में बुधवार दोपहर गेहूं निकालते समय 26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *