Breaking News

बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, जर्जर मकान में जान जोखिम में डालकर रह रही उर्मिला

फतेहपुर। लगातार हो रही भारी बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्राम पोस्ट अयाह निवासी स्वर्गीय राधेश्याम की पत्नी उर्मिला का कच्चा मकान बारिश के चलते पूरी तरह ढह गया। मकान गिरने से घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार के सामने अब सिर छिपाने के साथ ही भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है।

निराश्रित पीड़ित उर्मिला

पीड़ित उर्मिला के अनुसार लगातार बारिश के कारण उनके मकान की हालत पहले से ही जर्जर थी। बारिश के बीच अचानक घर की कई कोठरियां और दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिससे घर में रखा जरूरी सामान भी खराब हो गया। पीड़िता ने बताया कि मकान का एक अन्य हिस्सा भी जर्जर है और लगातार बारिश के कारण उसके भी गिरने का खतरा बना हुआ है।

रात के समय वह आधे गिरे हिस्से में सोती हैं। उन्हें हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। घर गिर जाने के बाद रहने के लिए उनके पास सुरक्षित स्थान नहीं है। आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने स्तर से नया मकान बनवाने में सक्षम नहीं हैं। उनका एक बेटा नीरज बाहर कमाने गया है।

मकान गिरने के बाद पीड़िता उर्मिला ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा पात्रता के अनुसार सरकारी आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है। साथ ही जर्जर बचे हुए मकान का निरीक्षण कर संभावित हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से बारिश से प्रभावित इस गरीब परिवार का स्थलीय निरीक्षण कराकर राहत सामग्री, भोजन और सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को डसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़हा में बुधवार दोपहर गेहूं निकालते समय 26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *