Breaking News

युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। रामलीला देखकर लौटते समय युवक को गोली मारने के आरोपी को ललौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा है। दतौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह और उनकी टीम ने गुरूवार को सिधांव निवासी शनि सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी अभिषेक सिंह 24 मार्च की रात मुत्तौर गांव रामलीला देखने गया था। मुत्तौर गांव से मंगलवार रात तीन बजे लौट रहा था। मुत्तौर गांव के किनारे ईंट भट्ठे के पास सिधांव निवासी शनि सिंह खुन्नस के चलते गाली गलौज करने लगा। विरोध पर तमंचे से अभिषेक सिंह को गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *