– नवमनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांटे प्रमाण पत्र
– महिला इकाई की पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ माधुरी साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले व प्रदेश की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त व विस्तारित करना रहा। बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, वितरक जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष विनायक उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति जागरूकता बनाए रखने, व्यापारी हितों की रक्षा करने एवं संगठन को गांव-गांव, नगर-नगर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से आदर्श व्यापार मंडल को मजबूत आधार प्रदान किया जाएगा। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में संरक्षक रंजना कक्कड़, आशा पुरवार, मूमल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माधुरी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगीता द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रीता चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मोहिनी साहू, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला महामंत्री राजश्री विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आरती वर्मा, जिला संयुक्त सचिव आस्था राखी वर्मा, जिला मंत्री शिवानी सिंह, जिला संगठन मंत्री आयुषी शुक्ला, रेखा देवी, नीतू कश्यप, जिला मंत्री प्रीति मौर्य, जिला प्रचार मंत्री विभा मिश्रा, नगर अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नगर महामंत्री उर्मिला देवी एवं नगर उपाध्यक्ष किरन वर्मा शामिल रहीं। बैठक के समापन पर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

News Wani