Breaking News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

महोबा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उर्मिल नदी, बांध और कीरत सागर स्थित विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने, पुलिस बल की तैनाती करने और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही जल क्षेत्र के आसपास विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

एएसपी वंदना सिंह ने कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सुगम आवागमन, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी सख्त

महोबा। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *