Breaking News

शारदीय नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, मां बड़ी और छोटी चंद्रिका मंदिर का सीओ ने किया निरीक्षण

महोबा। शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महोबा पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने मां बड़ी चंद्रिका और छोटी चंद्रिका मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और दर्शन के लिए आने वाले लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।

सीओ ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया, ताकि नवरात्रि के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे दर्शन के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी सख्त

महोबा। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *