Breaking News

सनातन राष्ट्र धर्म परिषद के युवा जिलाध्यक्ष बने आदित्य

– हिंदू धर्म के लोगों को जागरूक करने का करेंगे काम
– नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव का स्वागत करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज स्थित एक मैरिज हाल में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद संगठन के आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी के नेतृत्व में आदित्य श्रीवास्तव को अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद का युवा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक का आयोजन करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने कहा कि संगठन को बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। आगे हम लोग गांव गांव लोगों से मिलकर हिन्दू धर्म के लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। हिंदुओ के अधिकारों का अगर कोई शोषण करना चाहेगा तो उसे मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू आपस में कई जातियों में विभाजित है लेकिन हम सब हिन्दू व सनातनी हैं। सभी हिन्दू संगठनों जैसे बजरंगदल, गौसेवा रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद के लिए काम कर रहे हैं। हमारा संगठन सभी को साथ लेकर सनातन को मजबूत करने का काम करेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह गौर, बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह राणा, बजरंग सेना जिला सचिव, चंद्रमणि पांडेय, अखिल भारतीय राष्ट्रीय धर्म परिषद प्रदेश मीडिया प्रभारी, हैप्पी सिंह जिला उपाध्यक्ष, हार्दिक गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, गौरव मिश्रा जिला महामंत्री, सौरभ दुबे, पंकज उपस्थिति रहे। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

शुद्ध पेयजल से जल जनित रोगों से बचेंगे ग्रामीण: विकास

– ग्राम पंचायत घनघोल में विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन – जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *