Breaking News

भुइयां देवी मंदिर में एडीएम ने बांटे कंबल

फतेहपुर। मां भुइयां देवी सेवा ट्रस्ट के द्वारा भुइयां देवी मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी ने भाग लिया। इस अवसर पर 105 विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल ने किया। तो वही संचालन सुरेश कुमार के द्वारा किया गया। मुख्य ट्रस्टी रामखेलावन एवं कोरी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने अपर जिलाधिकारी को अंग वस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा इस प्रकार के पुनीत कार्य से जहां समाज को नई दिशा मिलती है वही इस सर्दी के मौसम में कंबल पाकर लोगों को राहत भी मिलती है। इस अवसर पर मिथिलेश कुमारी, निर्मला देवी, हृदय नंदिनी, सुरेश चंद्र, अभय राज, चंद्रभान, रामअवतार, चंद्र प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार, प्रशांत कुमार, प्रांजल वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *