अधिवक्ता संगठन ने माता सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लाइब्रेरी हॉल में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने मिलकर मनाई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थीं जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का काम किया और इसी क्रम में माया देवी एडवोकेट ने महिलाओं को शिक्षित होने पर जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पटेल ने इस वर्ष की भांति हर वर्ष मां सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपने महापुरुषों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए और आने वाली 9 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की सहयोगी फातिमा शेख की भी जयंती मनाने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से एडवोकेट अजलाल फारुकी, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, बाबूलाल करुणाकर एडवोकेट, सैयद आसिफ एडवोकेट, प्रकाश अंबेडकर, गाजी अब्दुल रहमान, एहसान अहमद एडवोकेट, रोहित, अखिलेश कुमार, रामबाबू मौर्य, विजय, पंकज एडवोकेट, गुलफाम सहित तमाम अधिवक्ता साथी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया वृक्षारोपण

फतेहपुर । एनसीसी कैडेट द्वारा किया गया वृक्षारोपण । छात्रों ने पर्यावरण को बचाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *