Breaking News

बाढ़ की तबाही से कांपा अफ्रीका: 111 की मौत, सूखे इलाके भी जलमग्न

 

नई दिल्ली:अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ आई। इस कस्बे में उत्तरी नाइजीरिया के किसान दक्षिण के व्यापारियों को अपना माल बेचते हैं, जो राजधानी अबुजा से करीब 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है।

नाइजीरियाई जल विज्ञान सेवा एजेंसी ने तुरंत यह नहीं बताया कि मोका में कितनी बारिश हुई। यह क्षेत्र पहले से ही जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक बारिश के कारण लंबे समय से सूखे का सामना कर रहा है। इस सूखाग्रस्त क्षेत्र में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ जाती है।
पानी में डूबे घरों की सिर्फ छतें दिखाई दीं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि बाढ़ का पानी पूरे इलाके में भर गया और घर डूब गए। बाढ़ में डूबे घरों की सिर्फ छतें दिखाई दीं। कमर तक पानी में डूबे लोगों ने अपने सामान और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की। मोक्वा निवासी काजीम मुहम्मद ने बताया कि हमने कई लोगों को खो दिया। हमारा सामान, फसलें और जिनके पास भंडारण था, सब कुछ बह गया।
111 लोगों के अलावा और भी शव मिले, गिनती होना बाकी
नाइजर राज्य आपातकालीन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहीम औदु हुसैनी ने बताया कि अभी तक 111 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि और भी शव मिले हैं, जिनकी अभी गिनती होना बाकी है। मोक्वा समुदाय के नेता अलिकी मूसा ने बताया कि पहले भी बाढ़ आती थी, लेकिन यह मौसमी होती थी और नुकसान नहीं करती थी। अब बाढ़ की तीव्रता बढ़ गई है।

बाढ़ को रोकने के लिए लंबे समय से लंबित थे निर्माण कार्य
मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष जिब्रिल मुरेगी ने बताया कि बाढ़ को रोकने के लिए निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जान-माल की सुरक्षा के लिए इन कार्यों को करना बहुत जरूरी है।
मैदुगुरी में आई बाढ़ से गई थी 30 लोगों की जान
इससे पहले, सितंबर में मैदुगुरी शहर में मूसलाधार बारिश और बांध टूटने से भयंकर बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

 

 

About NW-Editor

Check Also

ईरान में अली खामेनेई के बाद कौन बनेगा सुप्रीम लीडर? 5 करीबी नामों पर चर्चा, बेटे को लेकर भी अटकलें

इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को एयरस्ट्राइक में मार दिया. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *