बामपुर गंगा घाट पर चार बच्चों की डूबकर हुई मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में मातम पसरा रहा। इकलौते बेटे दीपक को खोने के दुख में पिता राजाराम राव शनिवार दोपहर अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद उनकी बहन अनिता व ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। वह चारपाई पर करीब एक घंटे तक बेसुध पड़े रहे। परिजनों के मुताबिक, राजाराम की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। इकलौता बेटा दीपक ही उनके जीवन का सहारा था। वह मजदूरी के लिए बाहर जाते थे तो दीपक घर का सारा काम संभालता था। पिता के लौटने तक वह खुद भी भोजन नहीं करता था। पिता-पुत्र अक्सर एक ही थाली में भोजन करते थे। हाल ही में दीपक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।

News Wani