Breaking News

सास-बहू की कहासुनी के बाद अगली सुबह फंदे से लटके मिले दंपती, परिवार में कलह या कुछ और? पुलिस जुटी जांच में

 

बाराबंकी में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। शनिवार को सास-बहू और बेटे में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में बेटे का चालान भी किया था। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव की है। गांव निवासी रोहित सोनी (28) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (27) के शव फंदे से लटके मिले। बताया गया कि मृतका गर्भवती थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है। कुछ घंटों बाद बेटा-बहू फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  रविवार सुबह जब काफी देर तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इस पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। रोहित और मुन्नी फंदे से लटके थे। घटना के बाद घरवाले रोने-बिलखने लगे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में दो तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। एक यह कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दूसरी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आहत होकर युवक ने भी जान दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से गहराई से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका गर्भवती थी। उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है, जो घटना के समय घर में नहीं था।

About NW-Editor

Check Also

“बाराबंकी में दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी, करीब 30 यात्री घायल”

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक घटना सामने आई है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *