Breaking News

महिला सम्मेलन में अहिल्याबाई जी के जीवन पर डाला प्रकाश

– चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
– रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।
फतेहपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन भिटौरा ब्लॉक परिसर में किया गया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र में प्रकाश डाला और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने शिरकत की। उन्होने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजना द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, मंडल महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, विपिन सिंह, सत्यम सिंह, अमित अग्निहोत्री, विकास तिवारी, स्वामी शरण पाल, संटू महाराज भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्राथमिक विद्यालय में नवारंभ उत्सव में सात बच्चों हुआ प्रवेश

– कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व अन्य। फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय सराय सईद खान स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *