Breaking News

प्राथमिक विद्यालय में नवारंभ उत्सव में सात बच्चों हुआ प्रवेश

– कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व अन्य।
फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय सराय सईद खान स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बुधवार को नवारंभ उत्सव बाल वाटिका का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक तेलियानी के अकादमिक रिसोर्स पर्सन एआपी अवधेश कुमार साहू ने लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम देवी के कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नीलम देवी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चो ने बालू पर अक्षर लिखकर, कविता व कहानी सुनाकर तथा पेंटोमिनो टुकड़ों से कहानी के चित्र पूरा करके अपने कौशलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र में छः वर्ष पूर्ण कर चुके सात बच्चों का औपचारिक रूप से कक्षा-1 में प्रवेश कराया गया। बच्चों और अभिभावकों को जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजना, नोडल टीचर गीता श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक सुधा सहित समस्त स्टाफ और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *