Breaking News

बच्चो को मेहनत का मिला फल, खिल उठे चेहरे

– वार्षिक परीक्षा परिणाम देते मुख्य अतिथि।
खागा/फतेहपुर। नेशनल पब्लिक स्कूल खखरेरू में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम वितरित किए गए जैसे ही बच्चों ने अपना रिजल्ट प्राप्त किया उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेघावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी आसिफ खान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व तहसील अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उजैर खान पत्रकार जमाल अय्यूब कोटी हसनैन कोटी तौकीर आलम समस्त शिक्षक गण व अभिभावकों ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *