Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

कोटा चयन में शासनादेशों के उल्लंघन का आरोप

– ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
– कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लालीपुर गांव के ग्रामीण।
फतेहपुर। भिटौरा विकास खण्ड के ग्राम लालीपुर में उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन को लेकर हुई खुली बैठक में शासनादेशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर घोषित नाम को निरस्त करते हुए दोबारा निष्पक्ष चयन कराए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत लालीपुर निवासी आकाश कुमार पुत्र स्व0 राजकुमार अन्य ग्रामीणों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन को लेकर बीस नवंबर को खुली बैठक में नियमों का उल्लंघन व अनदेखी की गई है। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। बताया कि इस दुकान का चयन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसके बावजूद दबंग चिक्कू तिवारी उर्फ अमित तिवारी के नाम पर कर दिया गया है। जो शातिर किस्म का अपराधी है। जिसका गांव में आतंक व्याप्त है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को राशन वितरण में धांधली होना स्वाभाविक है। उन्होने डीएम से मांग किया कि चिक्कू उर्फ अमित तिवारी की दुकान के चयन को निरस्त करते हुए दोबारा निष्पक्ष चयन की कार्रवाई की जाए। इस मौके पर संतोष, श्याम बिहारी, रमेश सोनकर, राम विशाल सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, सूर्य कुमार, अरविन्द, सुमन देवी, श्यामलाल, महेन्द्र यादव, शिवमला देवी, सुरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, अभय कुमार, रामसागर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *