Breaking News

“संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन: ‘नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे; ओम बिरला की वापसी”

ईरान-इजराइल जंग के कारण देश के कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है. कई जगहों पर सिलेंडर वितरित करने के लिए पुलिस की तैनाती भी की गई है. इसी एलपीजी के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया है. संसद के बजट सत्र की कार्रवाई जैसे ही गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी कर दी. हंगामा बढ़ता देख सदन स्थगित कर दिया गया.

वहीं सांसद संसद के बाहर ही विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं. संसद परिसर में राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी के सांसदों ने सिलेंडर की कमी को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने पीएम मोदी के संसद से गायब होने और सिलेंडर गायब होने के नारे भी लगाए गए. लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे।

पीएम घबराए हुए हैं- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. लेकिन, प्रधानमंत्री खुद बिल्कुल अलग कारणों से घबराए हुए हैं. वह अडानी मामले और एपस्टीन की वजह से घबराए हुए हैं. वह सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं. कल संसद में पीएम की कुर्सी खाली थी. वह देश से कह रहे हैं कि घबराओ मत, जबकि वह खुद घबराए हुए हैं.” आगे कहा कि आप जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर के लिए कितनी लंबी लाइनें लग रही हैं. कीमतें भी बढ़ाई गई हैं. संसद एक ऐसा मंच है जहां इन सब बातों को जनता के सामने रखा जा सकता है.

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *