फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा कनक में 54 वर्षीय अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोर्रा कनक निवासी रामशरण के पुत्र विनय कुमार (54) ने रविवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने उसे तत्काल बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकीय उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई राम अतुल ने बताया कि मृतक का बड़ा पुत्र प्रयागराज में रहता है। उसने अपने पिता से शराब छोड़ने के लिए कहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर विनय कुमार ने शराब के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
News Wani
