Breaking News

“हंगामे से नाराज़ स्पीकर ओम बिरला सख्त: कहा– ‘ऐसा सदन नहीं चला सकता’, लोकसभा सोमवार तक स्थगित”

नई दिल्ली: बजट सत्र के दौरान संसद में लगातार हंगामा जारी है। आज यानी शुक्रवार को भी लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा जब कार्यवाही शुरू हुई तब भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद सदन की कार्यवाही 9 फरवरी के लिए स्थगित कर दी गई । सदन की बैठक सुबह शुरू हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और बीजेपी सांसद राजपाल सिंह का नाम पूरक प्रश्न पूछने के लिए पुकारा।
स्पीकर की ओर से जैसे ही नाम पुकारा गया इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सभी सदस्यों का समय होता है और आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का प्रश्न भी सूचीबद्ध है। उन्होंने कहा कि हंगामे के कारण इस सत्र में अभी तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका है।  बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि 140 करोड़ जनता की आपसे अपेक्षा रहती है कि सदन चले, यहां चर्चा और संवाद हो। यदि आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करने चाहते हैं, सदन की मर्यादाओं को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता। सदन में सोमवार से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।  कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए चीन से टकराव का मुद्दा नहीं उठाने देने, विपक्ष के आठ सदस्यों को आसन की अवमानना के मामले में निलंबित करने समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब के बिना पारित कर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

मणिपुर राजनीति में नई डिप्टी CM के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सत्र दिवस पर बंद की घोषणा

मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक और सामाजिक तनाव एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *