Breaking News

कानपुर में डांडिया नाइट के दौरान भड़कीं अंजलि अरोड़ा, 12 मिनट में छोड़ा मंच; इंतजामों पर उठाए सवाल

कानपुर। सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से लोकप्रिय हुईं अंजलि अरोड़ा गुरुवार रात कानपुर में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान नाराज हो गईं। डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने के बाद उन्होंने डांस रोक दिया और कार्यक्रम के इंतजामों पर सवाल उठाए। नाराजगी जताने के बाद अंजलि करीब 12 मिनट में ही मंच छोड़कर चली गईं।

15 अक्टूबर को मोती झील स्थित लाजपत भवन में आयोजित नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम में अंजलि अरोड़ा को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू हुआ, जबकि अंजलि रात करीब 9:52 बजे मंच पर पहुंचीं। उन्हें देखने के लिए दर्शकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

डांस के दौरान दर्शकों की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

मंच पर पहुंचने के बाद अंजलि अरोड़ा ने कानपुर के लोगों से बातचीत की और ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ गाने पर डांस किया। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सामने बैठे लोगों को ठीक से देखा नहीं जा रहा है और एक दर्शक को चोट लगने की बात कहते हुए आयोजकों से ध्यान देने की अपील की।

इसके बाद उन्होंने फिर से डांस शुरू किया, लेकिन डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने लगा। गाना सुनते ही अंजलि ने डांस रोक दिया और डीजे की ओर बढ़ गईं।

‘आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या?’

गाना बंद होने के बाद अंजलि ने माइक संभाला और आयोजकों के इंतजामों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस तरह के इंतजामों के कारण कलाकार कानपुर आने से बचेंगे। उन्होंने आयोजकों को बुलाने और मैनेजमेंट की स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।

अंजलि ने कहा कि हर कार्यक्रम की एक गाइडलाइन होती है और कलाकारों के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों से माफी भी मांगी और कहा कि वह अब कार्यक्रम में नहीं रुक सकतीं।

मोमेंटो देने से भी किया इनकार

कार्यक्रम के दौरान मोमेंटो देने की बात पर भी अंजलि नाराज नजर आईं। उन्होंने मंच से कहा कि वह कोई मोमेंटो नहीं दे रही हैं। इसके बाद उन्होंने दर्शकों की ओर सेल्फी ली और मंच से चली गईं।

अंजलि के अचानक कार्यक्रम छोड़ने से वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए। कार्यक्रम देखने आए अनुराग गुप्ता ने बताया कि लोग शाम 7 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे। उनके मुताबिक, करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद अंजलि मंच पर पहुंचीं, लेकिन कुछ ही मिनटों में कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

About NW-Editor

Check Also

बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में दोपहर से पहले बढ़ा मतदान, 11 बजे तक 32.16% वोटिंग

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बिठूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *