Breaking News

जनता इंटर कालेज तालगांव में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

 

सीतापुर।विकास खण्ड परसेंडी इलाके के तालगांव स्थित जनता इंटर कालेज में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी एकांकी व गीत गायन के माध्यम से आये हुए अतिथियों को मंत्र मुग्ध किया।कॉलेज प्रबंधन द्वारा अतिथियों के माध्यम से विगत वर्ष में 10th व 12th में सबसे अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को साइकिल वितरण करवा कर उनकी हौशला आफजाई की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतुल वर्मा जी विधायक प्रतिनिधि लहरपुर,इंद्रपाल चौधरी सदस्य जिला पंचायत,प्रहलाद कुमार कन्नौजिया प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत,संग्राम सिंह पटेल भोजपुरी एक्टर,रत्नम राठौर सांसद प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।आये हुए सभी अतिथियों को प्रबंधक एहतिशाम शानू व प्रधानाचार्य अमीरुल रशीद,रियाजुद्दीन अंसारी ने माला पहनाकर स्वागत किया।

About NW-Editor

Check Also

सीतापुर में खूनी हुआ जमीनी विवाद: बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मारी ईंट, इलाज के दौरान मौत

  सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *