Breaking News

एयरपोर्ट पर हड़कंप: विमान के पिछले हिस्से में मिली एक और लाश

 

अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। टेक-ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया। इस हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी इस फ्लाइट में सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान सरदार वल्लभभाई पटेल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया, जहां उस वक्त 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

इस हादसे में चमत्कारिक रूप से केवल एक व्यक्ति भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास जिंदा बचे हैं। फिलहाल उनका इलाज अहमदाबाद सिविल अस्पताल में चल रहा है और वे स्थिर स्थिति में हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विमान के सभी 241 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि आसपास के इलाकों में मौजूद 33 अन्य लोग भी इस हादसे में मारे गए। मृतकों की पहचान के लिए बड़े पैमाने पर DNA परीक्षण हो रहा है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अब तक 270 शवों का पोस्टमार्टम और 200 से अधिक DNA टेस्ट किए जा चुके हैं।

घटनास्थल से 1 शव और हुआ बरामद

अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान का मलबा बीजे हॉस्पिटल की छत से हटाया जा रहा है। विमान का पिछला हिस्‍सा अब भी हॉस्‍टल की छत पर है। विमान के इस हिस्‍से को हटाते समय एक और शव बरामद हुआ है। ये शव विमान के पिछले हिस्‍से में फंसा हुआ था। इस हादसे में विमान में सवार सिर्फ एक व्‍यक्ति जीवित बचा है। सभी सभी लोगों की जान चली गई है।

पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में जाकर जीवित बचे विश्वास से मुलाकात की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अहमदाबाद में इस भयावह त्रासदी को देखकर मन व्यथित है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।”

टाटा ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

इस भीषण हादसे पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, सभी घायलों का खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी, इंडिगो विमान के इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *