Breaking News

नौबस्ता गंगा घाट का एएसपी ने किया निरीक्षण

नौबस्ता गंगा घाट का एएसपी ने किया निरीक्षण
नौबस्ता गंगा घाट का निरीक्षण करते एएसपी।
खागा, फतेहपुर। सावन माह के पहले सोमवार को लेकर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट का अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, और स्नान के लिए बांस व रस्सी से बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित पुलिस बल तैनात किया जाए और घाट की निगरानी लगातार होती रहे। घाट की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में है और सावन के आगामी सोमवारों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीओ बृजमोहन राय, थानेदार टीबी सिंह, उत्कर्ष मिश्रा सहित मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *