Breaking News

सोमवार पर गंगाजल उपलब्ध कराएगी समिति

सोमवार पर गंगाजल उपलब्ध कराएगी समिति
टैंकर में गंगाजल भरवाती समिति।
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल उपलब्ध कराएगी। आज समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ भिटौरा के देवघाट में टैंकर में गंगाजल भरवाया। उन्होंने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर, सिद्धपीठ श्री मोटेश्वर महादेव मन्दिर एवं सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मन्दिर में गंगाजल उपलब्ध कराया गया। जिससे शिवभक्त शिवजी का जलाभिषेक कर सकें। इस दौरान गंगा बचाओ समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र साहू, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, अभिषेक सैनी, सुरेन्द्र पाठक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *