Breaking News

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने रोपित किए पौध

– जिम्मेदार नागरिक बन अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर
पौधरोपण करते उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। रविवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने सेंट मेरी स्कूल के विपरीत हाइवे किनारे वृक्षारोपण किया। जिसमें अमरूद, सहजन, गुलमोहर, सागौन आदि छायादार वृक्ष शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि पेड़ लगाने का सबसे अच्छा समय बीस साल पहले था। दूसरा सबसे अच्छा समय अभी है। सचमुच, पेड़ हमारी जीवन रेखा हैं, और उनके बिना, हमारी दुनिया जीवनहीन बंजर भूमि में बदल जाएगी। दुर्भाग्य से वनों की कटाई व्यापक रूप से मरुस्थलीकरण की ओर ले जा रही है। एक जिम्मेदार नागरिक बन हम सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाने चाहिए। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि वनों की कटाई ग्लोबल वार्मिंग के प्रमुख कारणों में से एक है जिसे सीमित करना चाहिए। वनों की कटाई के स्थान पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। जिला महामंत्री ने वृक्ष रोपित करते हुए कहा कि वृक्ष लगाए, देश को खुशहाल बनाएं। इस मौके पर मीनाक्षी, अवंतिका, संगीता, ओम सिंह, आदर्श भदौरिया सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पिता की फटकार से आहत युवक ने उठाया खतरनाक कदम, डाई पीने से बिगड़ी हालत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *