Breaking News

असम CM Himanta Biswa Sarma ने नामांकन भरा, गुवाहाटी में रोड शो; बंगाल में IAS-IPS ट्रांसफर पर TMC कोर्ट पहुंची, Mamata Banerjee आज जारी करेंगी मेनिफेस्टो

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जालुकबारी सीट से नॉमिनेशन दाखिल किया। वे छंठी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे है। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और बेटे नंदिल बिस्वा सरमा साथ मौजूद रहे। बीजेपी ने असम चुनाव के लिए गुरुवार को 88 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा को भी टिकट दिया है। इधर, पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से IAS-IPS के ट्रांसफर के खिलाफ TMC सांसद ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है। इस बीच ममता आज TMC का मेनिफेस्टो घोषित कर सकती है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है।

About NW-Editor

Check Also

लोकसभा में जन विश्वास बिल की वापसी आज: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन; प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं—बहुत….

लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *