-पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मनरू तीन युवकों पर हमले का आरोप।
अटरिया सीतापुर। जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दीपावली की रात जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भगवतीपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी अनिल कुमार पुत्र श्यामलाल ने गांव के ही तीन युवकों पर घात लगाकर मारने-पीटने और डंडों से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। अंधेरे का फायदा उठाकर घेरा और किया हमला पीड़ित अनिल कुमार ने अटरिया पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि यह घटना दीपावली की रात लगभग 9 बजे हुई। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मायाराम पुत्र द, मायाराम का साला, और हरिओम पुत्र मायाराम ने मिलकर उन्हें रात के अंधेरे में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अनिल को लात-घूसों से बेतहाशा पीटा और डंडे से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की आवाज पर भागे हमलावर, बची पीड़ित की जान पीड़ित के अनुसार, हमला इतना अचानक और घातक था कि उनकी जान भी जा सकती थी। अनिल कुमार ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर गांव के शिवकुमार और उनका परिवार मौके पर आ गया। ग्रामीणों को आते देख, तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि शिवकुमार और उनके परिवार के आने के कारण ही आज उनकी जान बच पाई है। पहले भी हमले होते रहे, सलाह-मशवरे में रफा-दफा हुए मामले अनिल कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि यह कोई पहला हमला नहीं है। तहरीर के मुताबिक, पहले भी उपरोक्त विपक्षी युवकों द्वारा उन पर कई बार हमला किया जा चुका है। हालांकि, हर बार सलाह-मशवरे (आपसी समझौते) के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता था, जिसकी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद होते गए। इसी क्रम में, उन्होंने एक बार फिर त्योहार की रात घात लगाकर हमला कियज्ञं पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित अनिल कुमार ने अटरिया पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है, और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अटरिया पुलिस ने दिया आश्वासन जल्द होगी कार्यवाही वही अटरिया थाना प्रभारी उमाकांत शुक्ला से संबंधित प्रकरण में जानकारी ली गई तो बताया गया कि उपरोक्त प्रकरण संज्ञान में है दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है मामला गंभीर है और मौके पर जाकर जांच की जा रही है मामले की जांच कर जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी

News Wani