Breaking News

फतेहपुर में बहार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की शुरुआत, एक ही छत के नीचे मिलेगा घरेलू सामान

फतेहपुर। शहर के चौक बाजार में तकिया चांद शाह के पास बुधवार को बहार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के शुभारंभ अवसर पर व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालक अमीन अहमद सानू को शुभकामनाएं दीं।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमीन अहमद सानू ने बताया कि बहार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में इलेक्ट्रॉनिक्स की विभिन्न एक्सेसरीज के साथ फर्नीचर की भी कई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिष्ठान खोलने का मुख्य उद्देश्य मध्यमवर्गीय परिवारों को शादी-विवाह सहित अन्य घरेलू जरूरतों का सामान एक ही स्थान पर उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को कम मार्जिन पर सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें खरीदारी में आर्थिक लाभ मिल सके और अलग-अलग दुकानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समारोह में व्यापार मंडल के महामंत्री सरदार वीरेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री निजामुद्दीन, उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, संरक्षक सत्य भगवान, ताजुद्दीन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, अहमद खान, अब्दुल आरिफ, राजू, मोहम्मद हसीम, शमीम, समीर, अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा के परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर का इंतजार, सर्दी से पहले बच्चों को डेस्क-बेंच मिलने की उम्मीद

खागा, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दावों के बीच कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *