बहराइच: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के
कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 आशुतोष चन्द थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो नेपाल बार्ड पिलर संख्या 651/11 के पास से एक नफर अभियुक्त राजवन पुत्र रिक्खी राम निवासी सुभानपुरवा थाना रामगाँव बहराइच उम्र करीब 26 वर्ष को बरामद 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l
News Wani
