Breaking News

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़ी वली शाह बाबा की मजार

– सौ साल पुरानी मजार होने का दावा, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
वली शाह बाबा की मजार तोड़ता बजरंग दल का कार्यकर्ता।
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में मजार तोड़े जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के पदाधिकारियों ने वली शाह बाबा की बताई जा रही मजार को तोड़ दिया। मजार को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लगभग सौ साल पुरानी थी, जबकि पुलिस के अनुसार मजार आबादी की जमीन पर बनी हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
पुलिस के अनुसार मजार तोड़कर क्षतिग्रस्त करने और भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक सौहाद्र्र बिगाड़ने का असफल प्रयास करने तथा विशेष धर्म जाति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार हिंदू (33) को हुसेनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं लोगों ने बताया कि पहले दंगल होता था, यहीं हिंदू पक्ष और मुसलिम पक्ष दोनों की अपनी-अपनी दलीलें है। कुछ लोग मजार वाली जगह पर दंगल करने से पहले पूजा होने की बात कर रहे है। इधर क्षेत्र में किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ न बने, इसके लिए तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

चुनाव हेतु डा. अनुराग पर्यवेक्षक नियुक्त

– डिप्टी सीएम ने रेडक्रास चेयरमैन को सौंपा नियुक्ति पत्र – डा. अनुराग को नियुक्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *