Breaking News

ब्रेकिंग: नशे में धुत कार चालक ने पत्रकार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

 

नफीस जाफ़री न्यूज़ वाणी

फतेहपुर। शहर के पत्थरकटा चौराहा के समीप स्थित नवीन मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक कार चालक ने बाइक से घर लौट रहे पत्रकार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि पत्रकार बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार चमन इरफान शीबू केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति की खबर कवरेज कर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार और नशे में धुत कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद जब पत्रकार ने विरोध किया तो कार सवार चालक ने अभद्रता करते हुए धमकी दी— “क्या कर लोगे, जाओ यहां से, नहीं तो गाड़ी चढ़ा देंगे।” इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक का व्यवहार काफी आक्रामक था और उसने पत्रकार के ऊपर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। संबंधित वाहन महिंद्रा एक्सयूवी (नंबर: UP 71 AB 8489) बताया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पत्रकारों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मांग की जा रही है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *