Breaking News

बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान का हुआ समापन

– डिजिटल जागरूकता संदेश प्रसारित कर फैलाई जागरूकता
– किशोरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद साहू।
फतेहपुर। फोरम फॉर एडवांसिग वुमेन्स एजेण्डा (फावा) एवं वात्सल्य लखनऊ के सहयोग से नेहरू युवा संगठन टीसी ने बेटी शिक्षा अभियान-अब डिजिटल हुई उड़ान विषयक जागरूकता अभियान के अर्न्तगत भिटौरा विकास खण्ड के ग्राम सकूलपुर में जागरूकता रथ के माध्यम से समुदाय एवं किशोरियों को शिक्षा एवं डिजिटल जागरूकता संदेश प्रसारित कर दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया। ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर भिटौरा दिप्ती रिछारिया ने कहा कि बालिकाओं को डिजिटल जागरूकता की अति आवश्यकता है क्योंकि उनकी शिक्षा में आज डिजिटल सहयोग से नई जानकारी, देश विदेश की खबरे एवं सूचनाएं, शिक्षा में विभिन्न नए प्रयोग, रोजगार के नए अवसर, सरकार की योजनाओं तक पहुंच, बैंकिग लेन देन में सहूलियत, सामाजिक जुडाव में सहयोग के अवसर देता है। वहीं इसके इसके दुरूपयोग से उपयोगकर्ता को विभिन्न तरह की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक तथा सामाजिक समस्यों का सामाना करना पड़ता है। पुलिस बाल कल्याण अधिकारी थाना हुसैनगंज उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक ने समुदाय एवं बच्चों से साइबर जागरूकता हेतु क्या करें-क्या न करें संबंधित टिप्स दिए। डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम में डिजिटल साथी का चुनाव, डिजिटल साथी का प्रशिक्षण, सामुदायिक बैठकें, घर-घर बेल बजाओ, सॉप सीढी खेल द्वारा डिजिटल उपयोग से फायदे एवं जोखिम की जानकारी, हस्ताक्षर अभियान, पंपलेट वितरण, सोशल मीडिया गेम, जागरूकता रैली, प्रचार रथ आदि गतिविधियां संचालित की गई। कार्यक्रम विकास खण्ड भिटौरा के ग्राम सरैला, सकूलपुर, सातमील, हुसैनगंज एवं अरबपुर में संचालित किया गया। कार्यक्रम संचालन में संस्था प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद साहू, समन्वयक रंजना, सहयोगी सुधांशू द्विवेदी, सलमा खान, नसरीन आदि ने सहयोग किया।

About NW-Editor

Check Also

17 ओवरलोड वाहनों का चालान, 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूला

– जिले में गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी – ओवरलोड वाहनों के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *