Breaking News

रामायण पाठ के समापन पर भंडारा का हुआ आयोजन

भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।
फतेहपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय अखंड रामायण के पाठ के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री व विनोद श्रीवास्तव द्वारा शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसके पूर्व दो दिवसीय अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने अखंड रामायण सुनी गयी। जिसके उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमे दूर दराज से भक्तों एवं श्रद्धालुओ ने पहुंचकर भंडारे में पूड़ी सब्ज़ी खीर बूंदी आदि का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिव्यांशी श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

19 नवंबर को फतेहपुर पहुंचेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) का 19 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *