Breaking News

“मेट्रो में बड़ा हादसा: व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग”

बेंगलुरु के केंगेरी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। यह घटना सुबह सवा आठ बजे हुई। पुलिस ने पैरामेडिकल टीम के साथ मिलकर शव को तुरंत पटरियों से हटाया। इस घटना के बाद पर्पल लाइन पर मैसूर रोड से चल्लाघट्टा तक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि बाद में सेवाओं को बहाल कर दिया गया। बैंग्लोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुबह 9:40 बजे तक ज्ञान भारती और चल्लाघट्टा के बीच की सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। अब पूरे पर्पल लाइन पर ट्रेन संचालन सामान्य समय-सारणी के अनुसार हो रहा है।’’

About NW-Editor

Check Also

“एयरपोर्ट पर चाकू लिए दौड़ा हमलावर, 2 सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर”

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार देर रात एक खतरनाक घटना बाल-बाल टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *