Breaking News

ऑनलाइन रिलेशन, ऑफलाइन धोखा: बारात पहुँचते ही गायब हुई दुल्हन

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर कथित रूप से बरेली निवासी एक युवती से दोस्ती हुई। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार की नैया पर सवार होकर शादी करने तक पहुंच गई। दोनों के बीच फोन पर शादी की तिथि दो दिसंबर तय की गई। युवती के परिजनों ने दहेज में कार देने की पेशकश करते हुए सहारनपुर से ही इसे खरीदने का प्रस्ताव रखा। इस पर युवक सहारनपुर के एक शोरूम पर ब्रेजा कार भी पसंद कर आया।  युवक के परिजनों ने उत्साहपूर्वक शादी की तैयारियां कीं।

हालांकि न लड़की पक्ष यहां आया और न ही लड़का पक्ष वहां गया। रिश्ता फोन पर ही तय हो गया। निमंत्रण मिलने पर रिश्तेदार भी घर इकट्ठा हो गए। दो दिसंबर को युवक सेहरा बांधकर दूल्हा बना और बैंड बाजों के साथ बरात भी चली। दूल्हा बरेली जाने के लिए बरातियों के साथ देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को फोन मिलाया तो बात नहीं हो सकी।  बार-बार फोन करने के बाद भी उसका फोन बंद मिला। घंटों प्रयास करने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो युवक को बरातियों के साथ मायूस होकर लौटना पड़ा।

About NW-Editor

Check Also

“PM नरेंद्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, यूपी को मिली रफ्तार की नई पहचान”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *