Breaking News

मेरठ में महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, क्लीनिक में चुनरी से लटका मिला महिला डॉक्टर का शव

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह उनका शव क्लीनिक के कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए दोनों हाथ बंधे होने का दावा किया है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचने के बाद वहां कौन-कौन आया था।

परिजनों के अनुसार, डॉक्टर की शादी जनवरी 2026 में हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थीं। वह पिछले करीब चार महीने से पल्लवपुरम फेस-दो स्थित एक आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में क्लीनिक चला रही थीं।

रविवार सुबह करीब 6:15 बजे वह घर से क्लीनिक के लिए निकली थीं। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने कमरे में उनका शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

मेरठ के आसमान में सूर्यकिरण टीम का रोमांच: 9 हॉक विमानों ने 100 फीट की ऊंचाई पर दिखाए हैरतअंगेज करतब, 50 हजार लोग बने गवाह

मेरठ में रविवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने लगातार दूसरे दिन शानदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *