Breaking News

सहारनपुर हाईवे हादसे में ITBP के डीआईजी और चालक की हुई मौत: चार लोग गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ITBP के डीआईजी परमिंदर सिंह की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। हादसे में डीआईजी और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह की स्कॉर्पियो कार डिवाइडर पर करते हुए स्विफ्ट कार से टकरा गई। डीआईजी और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। देहरादून-पंचकूला हाईवे पर यह हादसा हुआ।

सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी के डीआईजी की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो कार सवार कश्मीर के श्रीनगर में तैनात डीआईजी परमिंदर सिंह (55) और उनके चालक रवि शंकर (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

अंबाला के जग्गी कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह देहरादून के मसूरी स्थित आइटीबीपी सेंटर से ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर शनिवार को सरकारी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ पटियाला के राजपुरा निवासी उनका गनर जयराम भी था। गाड़ी नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी रवि शंकर (35) चला रहे थे। सुबह जब वह हाईवे स्थित झबीरन कट के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी नियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए यमुनानगर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरी।

हादसे में गनर जयराम तथा दूसरी कार सवार करनाल निवासी गुरनाम, देवेंद्र कौर और गुरनेत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उनके द्वारा ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार शुरू किया।

सूचना मिलते ही डीआईजी की पत्नी सरबजीत कौर तथा दोनों बेटे एकजोत सिंह और प्रभसिमरन सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डीआईजी परविंदर सिंह मूल रूप से रोपड़ जिले के श्रीआनंदपुर साहिब निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए।

स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिला की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। तीनों करनाल जिले के रहने वाले हैं। इनके परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

आईटीबीपी के डीआईजी की गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक अन्य कार से टकराई है। गाड़ी किन परिस्थितियों में असंतुलित हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो।

About NW-Editor

Check Also

सहारनपुर में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी के शव खेत में मिले, शादी से पहले से थे प्रेम संबंध

सहारनपुर जिले में रविवार को एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *